Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

Monday, August 26, 2024

जाने - कैसे पाये Competitive Exam में 100% सफलता ?





आज जिस तरह से हर कोई, कोई न कोई competition का Exam दे रहा है और सभी लोग सफलता की Race में लगे हुए है. कुछ लोग इस Race में सफलता प्राप्त कर लेते है तो कोई असफल हो जाता है.

सफलता हासिल करने का पहला मन्त्र है कड़ी मेहनत. कड़ी मेहनत  का कोई शॉर्टकट नहीं होता. प्रतियोगी परीक्षाओ में अगर आप सफल होना चाहते है तो, आपको अपना Best देना होगा. प्रतियोगी परीक्षाओ में सफल होने वाले student अपनी कमियों को दूर करते हुए सिलेबस के अनुरूप पढाई करते है. 

अगर आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करते है तो उन्हें सफलता अवश्य मिलती है. इसलिए यहाँ पर आपको कुछ खास tips दिए जा रहे है .

 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी ऐसे करे

1.    क्वालिटी पढाई है जरुरी- 

परीक्षा हाँल में सभी student को एक ही तरह के प्रश्नपत्र मिलते है. सभी Student से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है. अगर आप भी परीक्षा हाँल में बेहतर Performance करना चाहते है तो सबसे पहले पढाई के घंटो को गिनने के बजाय अपनी quality study पर जोर दे.

किसी भी परीक्षा की तैयारी के दौरान negative thought से दूर रहे. हमेशा positive thinking रखे. कई घंटे पढाई करने से अच्छा है की कुछ घंटे ध्यान लगाकर पढाई करे. माना अगर आप 10 से 12 घंटे पढ़ते है और आपको इन 12 घंटो में सिर्फ 50% ही आये तो यह गलत है.

कुछ देर ही सही पर मन को एकाग्र रखकर पढाई करे. हमेशा खुश रहने की कोशिश करे, यह आपको तनाव से भी बचाएगा. इससे पढाई में मन लगेगा और आप बेहतर performance देने में कामयाब होंगे

2. पिछले प्रश्नपत्रो के अनुरूप करे तैयारी-

आज का समय Tough Competition का समय है. यह career में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने का भी दौर है. Career चाहे M.B.A.  बनाना हो, I.I.T. में बनाना हो या Hotel management में या other, आज हर student के लिए जरुरी है Mental Toughness. इसके अभाव में कई student जल्दी हताश  और निराश  हो जाते है.

इसलिए आज के दौर में मानसिक तौर पर मजबूत होना बहुत जरुरी है. यह तभी संभव हो सकेगा, जब आप सम्बन्धित परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से करेंगे. अगर आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी तैयारी करनी है, तो आपके लिए जरुरी है की आप इस परीक्षा में पूछे गये पिछले 10 वर्षो के प्रश्नों को एकत्रित करे.

अगर आप किसी भी परीक्षा में पूछे गये पिछले 10 वर्षो के प्रश्नों का गहन अध्ययन करते है, तो आपका confidence level और सोच का दायरा काफी Strong हो जायेगा और आप अपनी कमियों को भी अच्छी तरह से जान जायेंगे.

किसी भी उपलब्धि को पाने के लिए आपको ऊँची छलांग लगाने की जरुरत पड़ती है. हो सकता है की आप दुनिया के सबसे तेज और प्रतिभाशाली व्यक्ति न हो, किन्तु लगातार मेहनत  करे तो सफलता किसी भी कीमत पर आपकी ही होगी. 

इस दुनिया में हमारी जीत निरंतर प्रयत्नशीलता पर ही टिकी है. सफलता एक निरंतर चलने वाला अभ्यास है. अगर आप अपनी कमियों को पहचानते हुए उसे निरंतर सुधारते चलेंगे तो आप किसी भी परीक्षा में Success प्राप्त कर सकते है.

 3. सिलेबस पर करे फोकस- 

हर परीक्षा में प्रश्न सिलेबस के अनुसार ही पूछे जाते है. आपके लिए बेहतर होगा की आप जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उसके सिलेबस का गहन अध्ययन करे. अगर आप सिलेबस के अनुरूप study करते है, तो आप परीक्षा हाँल में better करने में अवश्य कामयाब  होंगे. अक्सर student सिलेबस को ignore करके shortcut अपनाते है.

इस तरह के Student पढाई करने के बावजूद अपने लक्ष्य नहीं प्राप्त कर पाते है. अगर आपको सफल होना है, तो आपको सिलेबस में command किसी भी हालत में करना ही होगा. अगर इस तरह की सोच रखकर आप किसी भी परीक्षा  की तैयारी करते है, तो आपको सफल  होने से कोई नहीं रोक सकता है.

4. बारीक़ घटनाओ पर रखे नजर- 

आजकल की सभी परीक्षाओ में करेंट  से सम्बन्धित प्रश्नों की संख्या काफी होती है. इस कारण इसे ignore नहीं किया जा सकता है. अगर आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफल होना है तो आप daily के 2 घंटे करेंट की तैयारी पर दे. इसे आप नियमित दिनचर्या में शामिल करे. आप अख़बार पढने के साथ ही न्यूज़ चैनल  अवश्य देखे.

इसके साथ ही बाजार में करेंट अफेयर्स  से related कई पुस्तके उपलब्ध  है. आप किसी एक पुस्तक की नियमित पढाई करे. अगर आप इस तरह की रणनीति अपनाते है, तो आपकी तैयारी कुछ महीनो में ही बेहतर हो जाएगी और आप औरो के मुकाबले अच्छी स्थिति में होंगे.

5. अभ्यास है सफलता की कुंजी- 

अगर आप objective type की परीक्षा दे रहे है तो आपके लिए Time management अहम है. इसके अभाव में आप किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते है. यह एक दिन में संभव नहीं है. यह तभी संभव है, जब आप इसका निरंतर अभ्यास (Constant practice) करते है.

आपके लिए बेहतर होगा की आप जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे है, सिलेबस  के अनुसार पहले उसकी तैयारी करे और तैयारी हो जाने के बाद पिछले 10 वर्षो के प्रश्नों को लेकर निर्धारित समय - सीमा के अन्दर खूब अभ्यास करे. पिछली परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों का अभ्यास करने से आपको परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी होगी और समय रहते अपनी कमियों को जानने का अवसर भी मिलेगा.

अगर आप अपनी कमजोरियों को जानकर समय रहते उसे दूर कर लेते है और उसके बाद परीक्षा देते है तो आपके सफलता के चांसेज (Chances)काफी बढ़ जाते है. बेहतर स्ट्रेटजी (Better Strategy) यह है की आप सबसे पहले उन्ही प्रश्नों को हल करे, जिन्हें अच्छी तरह से आप जानते है.

इसके अलावा भी इन बातो पर ध्यान दे- 

*. शुरुआत में ही यह सोच ले की आपको किस क्षेत्र में career बनाना है, उस क्षेत्र में सफलता के लिए जुट जाये.

*. पूर्ण समर्पण  के साथ पढाई करे. कोचिंग के अलावा घर पर भी पढाई करे.

*. स्वयं का Self-confidence बनाये रखे. खुद पर किसी भी प्रकार का दबाव न आने दे.

*. अपनी कमजोरियो को खोजे और उन्हें दूर करने का प्रयास करे.

*. टापिक्स को रटने के बजाय समझकर पढने की कोशिश करे.

*. पढाई में निरन्तरता रखे. रेग्युलर पढाई करने से वह बौझिल महसूस नहीं होती है.

*. किसी Competitive exam की तैयारी प्लानिंग से करे ताकि रिविजिन में परेशानी न आये.

*. तनाव से बचे. खुद को तनावमुक्त रखने के लिए अपने हॉबी  के अनुसार कोई स्पोर्ट्स या मनोरंजन करे.


No comments:

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/ News/ Videos.

Labels

Question Bank (78) Job - Career (28) Study Material - English (18) UPSC (15) Startup Ideas (11) Question Paper (10) Syllabus (10) EXAMINATION (9) Job Highlights (9) Education (8) Employment (8) Engineering Services Examination (8) Career Articles (7) CDS (6) Bussines (5) SSC (5) Small Business Idea (5) Vacancy Notification (5) Farming (4) PSC (4) CBSE (3) Economics (3) Format of Certificate (3) Inspiring Stories (3) Question & Answer (3) Admission (2) BPSC (2) CBT (2) CDS Exam - GK (2) General (2) Mechanical Engineering (2) Model Question Paper (2) NET (2) Organic Farming (2) Question Paper & Answer (2) RRB (2) STUDY - CHEMISTRY (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Yoga Class Business (2) BPSC - Teacher (1) Bank (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CTET (1) Career Guide (1) Class - 6 (1) Clerks (1) Computer (1) Departmental Examination (1) Deputation (1) Digital Marketing Agency (1) English Grammer (1) Exam Date (1) FAQ (1) Finance (1) Fitness Trainer (1) Freelancing (1) Frequently Asked Questions (FAQ) (1) GGL (1) Gardening Service (1) General Studies (1) Healthy Homemade Food (1) Hindi Grammar (1) India Imports (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Learning Sanskrit (1) Management (1) Management Guide (1) Mobile Car Wash Service (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NTPC (1) NTPC (Non Technical Popular Categories (1) Organic Vegetable Delivery (1) Plant Nursery (1) Political Science (1) Project (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) Railway (1) Result (1) STUDY - BIOLOGY (1) STUDY - COMPUTER SCIENCE (1) STUDY - MATH (1) STUDY - PHYSICS (1) State PSCs (1) Sub Inspectors (1) Tiffin Service (1) UP (1) UPSC Exam (1) Universities (1) Work from Home (1) ईंट (1) कम्प्यूटर Study -हिन्दी में (1)