Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

Tuesday, April 1, 2025

How Are You के बाद I Am Fine बोलना हुआ पुराना, बोले ये 10 वाक्य

जब भी कोई आपसे अंग्रेजी में “How are you” (आप कैसे हैं) पूछता है तो ज्यादातर लोगों का एक ही जवाब सामने आता है. और वह जवाब है ‘I Am Fine’. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि “How Are You” पूछने के बाद आखिर क्यूं हमारी जबान पर ये तीन शब्द ही आते हैं? जरा सोच कर देखिए हफ्ते के सात दिन अगर कोई आपसे पूछे कि आप कैसे हैं. तो क्या रविवार तक ‘I Am Fine’ जवाब देते रहेंगे. नहीं ना… इसलिए हम आपके के लिए ऐसे अंग्रेजी ऐसे 10 वाक्य लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप “How Are You” का जवाब अलग-अलग तरीके से दे सकते हैं.

मान लीजिए आपसे सोमवार को कोई पूछता है- “How are you”तो आप जवाब में- ‘Gearing up for the week’. इस वाक्य का मतलब है कि मैं आने वाले हफ्ते की तैयारी कर रहा/रही हूं या तैयारी हो रहा/रही हूं.

आप दूसरा जवाब- ‘Same Old, Same Old’ दे सकते हैं. इस वाक्य का मतलब है ‘बस वहीं काम, वहीं चीज’. यानी जैसे चीजे पहले चल रही थी वैसी ही अब चल रही है.

तीसरा जवाब में आप ‘Feeling Grateful’ (इस जवाब को देने का मतलब है आपके जीवन में सब अच्छा चल रहा है, आप खुश है. और खुद को खुशनसीब महसूस कर रहे हैं)

आप जवाब में ‘Trying To Stay Positive’ भी बोल सकते हैं. जिसका मतलब है कि ‘सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा हूं’ यानी मैं अच्छा सोचने और रहने की कोशिश कर रहा हूं.

अगले जवाब में आप ‘Better, now that you are here’ बोल सकते हैं. (इसका मतलब है कि अब अच्छा लग रहा हैं कि आप यहां है, दूसरे शब्दों में कहे तो आपके पूछने और यहां आने पर मुझे अच्छा लग रहा है. ये आप अपने किसी प्रियजन को बोल सकते हैं.)

जरूरी नहीं की आप जवाब ही दें. आप सवाल भी कर सकते हैं. अगर कोई आपसे पूछता है कि ‘how are you’ तो आप उल्टा सामने वाले पर ही एक सवाल डालते हुए पूछ लें- I Am/Was wondering, how you are? यानी मैं सोच रहा/रही थीं कि आप कैसे हैं?

अगला जवाब ‘I Need Some Peace’ यानी मुझे शांत महौल/ शांति चाहिए.

जैसे ही पूरा हफ्ता खत्म होने वाला हैं तो एनर्जी डाउन हो जाती है. ऐसे में कोई पूछ लें तो आप जवाब में ‘ I Am Bored To Death’ दे सकते हैं. इसका मतलब है कि मैं काम से पक गया हूं. मरने की हालत हो गई है. आप इस वाक्य का इस्तेमाल अपने मूड हिसाब से कर सकते हैं.

अगला जवाब आपका ‘Trying To Survive’ हो सकता है. जिसका मतलब है जीने की कोशिश कर रहे हैं. जिंदगी चल रही है, जिंदगी कट रही है.

अगर कोई आपसे शनिवार वाले दिन ये सवाल पूछता है तो आप बोल सकते हैं ‘Can’t wait to get drunk/sleep/get away’ बोलकर आप ये जवाब आप दे सकते हैं.

वहीं रविवार को आप ‘lazy sunday’ बोलकर अपना जवाब खत्म कर सकते हैं. यानी आज कोई काम नहीं बस आराम ही आराम. या फिर आप जवाब में ‘Eat,drink, sleep and repeat’ बोलकर अपने बोरिंग से ‘i am fine’ के जवाब को दिलचस्प और अलग बना सकते हैं.


Source – Aaj Tak

No comments:

Disclaimer: The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/ News/ Videos.

Labels

Question Bank (78) Job - Career (28) Study Material - English (18) UPSC (15) Startup Ideas (11) Question Paper (10) Syllabus (10) EXAMINATION (9) Job Highlights (9) Education (8) Employment (8) Engineering Services Examination (8) Career Articles (7) CDS (6) Bussines (5) SSC (5) Small Business Idea (5) Vacancy Notification (5) Farming (4) PSC (4) CBSE (3) Economics (3) Format of Certificate (3) Inspiring Stories (3) Question & Answer (3) Admission (2) BPSC (2) CBT (2) CDS Exam - GK (2) General (2) Mechanical Engineering (2) Model Question Paper (2) NET (2) Organic Farming (2) Question Paper & Answer (2) RRB (2) STUDY - CHEMISTRY (2) Study Material - Aptitude (2) Study Material - Reasoning (2) Yoga Class Business (2) BPSC - Teacher (1) Bank (1) CAFFS (1) CAG (1) CDS Exam (1) CDS Exam - Math (1) CISF (1) CTET (1) Career Guide (1) Class - 6 (1) Clerks (1) Computer (1) Departmental Examination (1) Deputation (1) Digital Marketing Agency (1) English Grammer (1) Exam Date (1) FAQ (1) Finance (1) Fitness Trainer (1) Freelancing (1) Frequently Asked Questions (FAQ) (1) GGL (1) Gardening Service (1) General Studies (1) Healthy Homemade Food (1) Hindi Grammar (1) India Imports (1) Indian Economic Service and Indian Statistical Service Examination (1) Learning Sanskrit (1) Management (1) Management Guide (1) Mobile Car Wash Service (1) Multi-Tasking Staff (MTS) (1) NDA & Naval Academy (1) NTPC (1) NTPC (Non Technical Popular Categories (1) Organic Vegetable Delivery (1) Plant Nursery (1) Political Science (1) Project (1) QB - PAT (MP) (1) Question Paper. CBRT (1) Railway (1) Result (1) STUDY - BIOLOGY (1) STUDY - COMPUTER SCIENCE (1) STUDY - MATH (1) STUDY - PHYSICS (1) State PSCs (1) Sub Inspectors (1) Tiffin Service (1) UP (1) UPSC Exam (1) Universities (1) Work from Home (1) ईंट (1) कम्प्यूटर Study -हिन्दी में (1)